![पेपर लीक करने पर उम्रकैद, एक करोड़ जुर्माना भी](https://cdn.magzter.com/1632517169/1719377616/articles/PrrCOYmvy1719382023270/1719382306598.jpg)
प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कराने वालों को अब दो साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा भुगतनी होगी। एक करोड़ रुपये जुर्माना भी लगेगा। इससे संबंधित उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अध्यादेश-2024 के प्रारूप को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई। अभी विधानसभा का सत्र न होने के कारण बिल के स्थान पर अध्यादेश के प्रारूप का प्रस्ताव पेश किया गया। अब राज्यपाल की सहमति के बाद गृह विभाग इसकी अधिसूचना जारी करेगा।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अध्यादेश के तहत लोकसेवा आयोग, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, यूपी बोर्ड, विश्वविद्यालय, प्राधिकरण या निकाय या उनके द्वारा नामित संस्था को शामिल किया गया है। यह विभिन्न भर्ती परीक्षाओं, नियमितीकरण या पदोन्नति करने वाली परीक्षाएं, डिग्री-डिप्लोमा, प्रमाण पत्रों या शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं पर भी लागू होगा। इसके दायरे में प्रश्नपत्र बांटना, फर्जी सेवायोजन वेबसाइट बनाना भी आएगा।
गिरोह से की जाएगी नुकसान की भरपाई
परीक्षा प्रभावित होने पर परीक्षा में आने वाले वित्तीय भार को सॉल्वर गिरोह से वसूला जाएगा। परीक्षा में गड़बड़ी करने वाली संस्था तथा सेवा प्रदाताओं को हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। उनकी संपत्ति की कुर्की भी होगी।
■ पेपर लीक से संबंधित सभी अपराध संज्ञेय, गैर जमानती एवं सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय एवं अशमनीय (जुर्माना माफ न हो) बनाए गए हैं। जमानत के संबंध में कठोर प्रावधान किए गए हैं।
This story is from the June 26, 2024 edition of Amar Ujala.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber ? Sign In
This story is from the June 26, 2024 edition of Amar Ujala.
Start your 7-day Magzter GOLD free trial to access thousands of curated premium stories, and 9,000+ magazines and newspapers.
Already a subscriber? Sign In
![पीएम मोदी के आह्वान पर योगी ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम'](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25804/1755752/CTx5Inucm1720157221463/1720157280396.jpg)
पीएम मोदी के आह्वान पर योगी ने लगाया 'एक पेड़ मां के नाम'
अपने सरकारी आवास पर लगाया लाल चंदन का पौधा
![विजय रथ](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25804/1755752/nGV9tl8qq1720156819843/1720157181449.jpg)
विजय रथ
विश्व विजेताओं का इस्तकबाल करने दिल्ली से मुंबई तक सड़कों पर उतरे क्रिकेटप्रेमी ... जश्न में डूबा देश
![128 साल पुरानी बीमारी का टीका खोजा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25804/1755752/ctlYwFal61720156686828/1720156802695.jpg)
128 साल पुरानी बीमारी का टीका खोजा
भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धि : शिगेला बैक्टीरिया के 16 से ज्यादा स्वरूपों से नौनिहालों की करेगा रक्षा
![संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान जरुरी : मोदी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25804/1755752/KQyEMsVMR1720156493022/1720156676486.jpg)
संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान जरुरी : मोदी
एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम की चीन को दो टूक
![भगदड़ में मौतों के बाद बाबा के खिलाफ फूटने लगा गुस्सा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25804/1755752/c1_xWoz4t1720156341831/1720156476406.jpg)
भगदड़ में मौतों के बाद बाबा के खिलाफ फूटने लगा गुस्सा
सत्संग में गई मां जिंदा न लौटी तो अलीगढ़ में बेटे ने घर में टंगी बाबा की तस्वीर बाहर फेंकी, नगला तिकौना से गई थीं कई महिलाएं
![श्रद्धालुओं का दम घुट रहा था, सेवादार कह रहे थे... साकार हरि का नाम पुकारो](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25804/1755752/o62C6HZuD1720156146600/1720156322309.jpg)
श्रद्धालुओं का दम घुट रहा था, सेवादार कह रहे थे... साकार हरि का नाम पुकारो
घायलों को उठने तक नहीं दे रहे थे बाबा के कारिंदे
![यूपी में अब हर साल होगी मोटोजीपी रेस](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25804/1755752/XOHSLxYmE1720156084841/1720156139800.jpg)
यूपी में अब हर साल होगी मोटोजीपी रेस
आईआईडीसी और डोर्ना स्पोर्ट्स एसए के बीच हुआ समझौता
![लखनऊ समेत पांच शहरों के लोग बिल्डरों से सबसे ज्यादा परेशान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25804/1755752/zVF7Y63781720155860787/1720155980813.jpg)
लखनऊ समेत पांच शहरों के लोग बिल्डरों से सबसे ज्यादा परेशान
यूपी रेरा में बिल्डरों के खिलाफ 54,560 शिकायतें, 46, 315 का निस्तारण
![शहरों में पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25804/1755752/sPfc1b8q31720155748203/1720155854045.jpg)
शहरों में पार्किंग की समस्या से मिलेगी निजात
जल्द बनेगी नियमावली, सीएम ने मल्टीलेवल पार्किंग व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के दिए निर्देश
![विश्व विजेताओं के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25804/1755752/jNPmX36Ku1720155552198/1720155738868.jpg)
विश्व विजेताओं के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब
मुंबई में विजय परेड ... टी-20 विश्वकप ट्रॉफी के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे चैंपियन